उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री निशंक का साक्षात्कार
![]() |
रमेश पोखरियाल "निशंक" के साथ साक्षात्कारकर्ता विनोद जुगलान |
विनोद - हरीश दुर्गापाल कांग्रेस में जाने के दो दिन बाद ही उत्तराखंड की राजनीति में बैकफुट पर आ गए हैं। इस विषय में आपका क्या कहना है?
निशंक - आज तो पूरी कांग्रेस सरकार ही बैकफुट पर है। कानून व्यवस्था का कितना बुरा हाल है, यह जनता देख रही है। अभी हरिद्वार जनपद में एक बच्ची से सामूहिक बलात्कार की घटना के चार दिन बाद ही बच्ची मिलती है। रुड़की में दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती है। उत्तराखंड में अपराधों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही चला जा रहा है।
विनोद - सत्ताधारी कांग्रेस से जुड़े लोगों का आरोप है कि विकासकार्यों में भाजपा से सहयोग नहीं मिल रहा है।
निशंक - देखिए हम सिर्फ भाजपा के ही लोग नहीं है, बल्कि जनता द्वारा चुने जनप्रतिनिधि भी हैं। हम विकास के हर कार्य में हम राज्य सरकार के साथ हैं और आगे भी रहेंगे, क्योंकि यह कांग्रेस के सहयोग का प्रश्न नहीं है, बल्कि राज्य के विकास का प्रश्न है। उत्तराखंड के विकास के लिए हम हमेशा साथ हैं। यह सर्वथा गलत है कि हम सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विनोद - धर्मांतरण का मुद्दा आजकल गरमाया हुआ है। इस विषय पर आपका क्या कहना है?
निशंक - आज स्वर्गीय पूज्यात्मा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी जी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम है...फिर कभी (यह कहकर निशंक जी ने इस सवाल को टाल दिया।)
इसके बाद पत्रकार बंधुओं का आभार प्रकटकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री निशंक जी ने विदा ले ली।
Comments
Post a Comment